फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में सीताद्वार में 31 हजार दीये जलाकर बनेगा रिकार्ड, दीपोत्सव की तैयारियां पूरी

यूपी के श्रावस्ती में इकौना के टेंडवा महंत स्थित सीताद्वार मंदिर पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। छात्र-छात्राओं ने रंगोली व दीयों से जय श्री राम समेत अन्य स्लोगन लिखे हैं। सीताद्वार मंदिर के अंदर भी दीयों को सजाया गया है। मुख्य आयोजक श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 में 21 हजार दीये जलाने का रिकार्ड बनाया गया था। इस बार 31 हजार दीये जलाए जाएंगें। दीये जलाने के बाद माता सीता व भगवान लव-कुश की पूजा-अर्चन की जाएगी। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, साकेत मिश्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें