फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

श्रावस्ती में बिजली का तार काटकर नेपाल बार्डर के पास बेंचने वाले गिरोह के छह लोगों को रविवार की शाम गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया 125 किलोग्राम एल्यूमिनियम का बिजली का तार बरामद हुआ है। पकड़े गए सभी आरोपी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार के अवर अभियंता अनय कुमार साहनी ने 27 मार्च को थाने पर तहरीर देकर बिजली के तार चोरी का आरोप लगाया था। अवर अभियंता की तहरीर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान गुप्त सूचना पर परेवपुर के पास छापामारी की गई। तलाशी के दौरान बौद्ध परिपथ के किनारे खेतों के पास तार चोरी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शुकुलपुरवा निवासी संतोष कुमार तिवारी, आलोक कमार, कैनीचक निवासी शिवपूजन, कौशल शर्मा, विपिन आर्या व बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के भटिनिया निवासी कमलेश कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई। आरोपियों के पास से तीन बंडल एल्युमिनियम का तार, एक तार कटर, 450 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें