फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में 30 घंटों से एक खेत में चक्कर लगा रही गाय बनी कौतूहल का विषय

श्रावस्ती में गिलौला क्षेत्र के बसभरिया पुरैना गांव निवासी सोनू के खेत में एक गाय शुक्रवार 11 बजे से चक्कर लगा रही है। ग्रामीणों ने उसे हटाने का भी प्रयास किया, लेकिन गाय हटने का नाम ही नहीं ले रही है। हटाने पर थोड़ी देर के लिए गाय चली जाती है। बाद में फिर आकर खेत में चक्कर लगाने लगती है। सोनू ने बताया कि बीते लगभग 30 घंटों से लगातार वह खेत में चक्कर लगा रही है। गाय केवल पानी ही पीती है। ऐसे में स्थानीय लोग इसे दैवीय कृपा मान रहे हैं। गाय को देखने के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीणों का तांता लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें