फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, 8 बीघा गेहूं की फसल जली

खेत के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से बुधवार रात भिठिया गांव में गेहूं की खेत में आग लग गई। इससे 8 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम भिठिया चिचड़ी के मजरा भिठिया गांव निवासी रामनरायन के खेत के पास से हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। इसमें बुधवार रात निकली चिंगारी से रामनरायन के खेत में लगे गेहूं की फसल में आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे गांव निवासी रामनरायन का दो बीघा, केतार का चार बीघा, हीरालाल का दो बीघा फसल जल गई। जब तक आग चंदर के खेत में पहुंचती तब तक ग्रामीणों के सहयोग से दमकल टीम व सोनवा पुलिस ने आग को काबू कर लिया। इस दौरान चन्दर की भी दो बिस्सा गेंहू की फसल जल गई। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें