फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: भाषण में अनुराग तो कविता वाचन में आंचल रही अव्वल, छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में बुधवार जिला स्तरीय भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण, कविता वाचन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भिनगा स्थित जीजीआईसी में महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती पर जिला स्तरीय भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीआईओएस मिथिलेश कुमार व अलक्षेन्द्र इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान डीआईओएस ने कहा कि भाषा कोई भी हो हमें सभी का सम्मान करना चाहिए साथ ही छात्रों में अधिक से अधिक भाषाओं को सीखने की भी जिज्ञासा होनी चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में आत्म विश्वास बढ़ता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. एकता सिंह ने कहा कि भाषा उत्सव मनाने का उद्देश्य छात्रों में भाषा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जिससे उनमें हिन्दी सहित अन्य भाषा को सीखने की रुचि बढ़े। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में अनुराग तिवारी प्रथम, शौर्य मिश्रा द्वितीय व शबा को तृतीय स्थान मिला। कविता वाचन में आंचल प्रथम, मोहिनी को द्वितीय व नंदनी को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी को प्रथम, अर्पित मिश्रा को द्वितीय व शगुन मिश्रा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। इस मौके पर विनय कुमार, कल्पना देवी, गीता देवी, सरोजा देवी, मनीषा मौर्य, दिलीप चौधरी, केशवराम, रविशंकर, उपेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र राम व सियाराम सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें