जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय भयापुरवा भिनगा में सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाचार्य अवधेश कुमार के नेतृत्व में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षिका कादम्बिनी सिंह, शालिनी शर्मा, अनुष्का प्रजापति, पूनम सिंह, कुसुम गुप्ता सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।