फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती की कटान रोकने को घाटेपुरवा में शुरू हुआ ठोकर निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

यूपी के श्रावस्ती में ग्राम पंचायत कथरामाफी के मजरा घाटेपुरवा व सलारूपुरवा में तबाही मचा रही राप्ती नदी की कटान रोकने के लिए ठोकर निर्माण शुरू हो गया है। ठोकर निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्हें गांव बचने की उम्मीद जगी है। बताते चलें कि ग्रामीणों के दर्द व लगातार जारी कटान को अमर उजाला में अभियान चलाकर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने कटान रोधी कार्य शुरू करवाया है। घाटेपुरवा व सलारूपुरवा में राप्ती नदी की क्रूर लहरें खेतों में लहलहाती फसलों सहित तेजी से खेतों को काटकर नदी में समाहित कर रही हैं। राप्ती ने अब तक दोनों मजरों में लगभग 260 बीघा से अधिक खेत व बाग को काट दिया है। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीण लगातार तहसील प्रशासन से खेतों व गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए ठोकर निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार से ठोकर निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया है। घाटेपुरवा निवासी राम सुहावन वर्मा ने बताया कि उनका 18 बीघा खेत राप्ती में समा चुका है। ऐसे में ठोकर बनने से कुछ खेत कटान से बच जाएगा। वहीं, रामेश्वर ने बताया कि दो बीघा, कमला प्रसाद ने बताया कि उनका 10 बीघा, मनीष वर्मा ने बताया कि उनका 10 बीघा जमीन कट चुका है। सभी ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से सर्वे करवाकर नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें