फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बाबरी में ग्रामीणों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, फूलों के साथ हुआ स्वागत

शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव बाबरी में भव्य तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनोखेलाल पाल एवं प्रधान पति रविंद्र सैनी के नेतृत्व में यात्रा हरिजन चौपाल से शुरू होकर अंबेडकर भवन, वाल्मीकि बस्ती, बाजार झंडा चौक से होती हुई ग्राम पंचायत सचिवालय पर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा सिलावर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया। बाबरी बाजार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित सभा में समाजसेवी अनोखेलाल पाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य से देश का गौरव बढ़ा है और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। प्रधान पति रविंद्र सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार के आह्वान पर गांव-गांव तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रिशिपाल, उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी, महामंत्री विजय पाल, सोमपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें