फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 43 दिन से धरने पर बैठे हैं कार्यकर्ता, सम्पूर्ण समाधान दिवस में धरना दे रहे शहीद भगत सिंह समिति के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर की नारेबाजी

शामली ऊन तहसील में विद्युत विभाग के खिलाफ चल रहे धरने पर शनिवार को शहीद भगत सिंह समिति के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा गया। जिलाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन समिति ने धरना जारी रखने का ऐलान किया। गत 4 अप्रैल को विद्युत विभाग की टीम द्वारा रात्रि के समय छापेमारी के दौरान सीढी लगाकर घर में घुसने को लेकर टीम व कस्बे के लोगों के बीच विवाद हो गया था जिसमें पुलिस चौकी पर समझौता भी हुआ लेकिन बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था तथा कई लोगों पर जुर्माना भी लगा था। जिसे लेकर शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ता पिछले 43 दिन से तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगो का ज्ञापन दिया। जिसमें विद्युत विभाग द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे व जुर्माने वापस लिए जाए अगर जुर्माने व मुकदमे वापस नहीं होते तो कस्बे वासियों की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए तथा बिना नोटिस किसी उपभोक्ता का कनेक्शन न काटा जाए जिला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा धरना समाप्त करने की अपील की। लेकिन समिति के कार्यकर्ताओं ने धरना जारी रखने का ऐलान करते हुए सोमवार से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें