फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया

कैराना में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में सुबह 8:30 बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में मनाई जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे कोतवाली परिसर से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। रन फॉर यूनिटी में पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री, दि न्यू हाइट्स अकैडमी के प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय के अलावा अकादमी के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी कोतवाली परिसर से शुरू होकर खंड विकास कार्यालय पहुंची तथा इसके बाद उन्हें वापस कोतवाली परिसर में आकर समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें