शामली के कांधला क्षेत्र में खंद्रावली पुलिस चौकी के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब मारा गया, जबकि फायरिंग के दौरान कांधला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बदमाश किसी वारदात की फिराक में थे। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।