फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मुकदमे और जुर्मानों के खिलाफ 29वें दिन भी धरना जारी

शामली जनपद के ऊन में विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर लगाए गए मुकदमे और जुर्मानों के विरोध में शहीद भगत सिंह युवा समिति का धरना शनिवार को 29वें दिन भी तहसील परिसर में जारी रहा। धरने में किसान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के सम्मान की लड़ाई है। एक माह बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ, इसलिए जब तक विभाग मुकदमे और जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक धरना जारी रहेगा। समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने में सरदार गुरमीत सिंह, भगवंत सिंह, दीपक सभासद, सत्यवान, इंद्रपाल, मोहित, जितेंद्र, अमित, सुशील, ब्रजपाल, यशपाल, सुरेंद्र और सुभाष सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें