शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में स्थित डा भीम राव अम्बेडकर पार्क में योगी बाबा कमलनाथ जी की 41 दिन पंचधुनि तपस्या पूर्ण होने उपलक्ष में सर्व प्रथम विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि व पहलगाम में शहीद हुए लोगों की आत्म शांति के लिए हवन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया गया । इस बाद भंडारे में आये साधू संतो को सम्मानित कर प्रसाद वितरण कराया गया। हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष योगी बाबा कमलनाथ ने बताया जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को धर्म पूछ कर आतंकियों द्वारा मौत के घाट उतारा गया उन सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिये 41 दिन की तपस्या पूर्ण की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपिल की परिवार जनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। वही इस अवसर पर मुख्य अतिथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सर्वप्रथम पहलगाम के शहीद लोगों के लिए दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।