शहर के व्यस्त इलाके गांधी चौक बाजार में शनिवार रात को चोरों ने किराना की दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सुनील जैन की गांधी चौक में किराना की दुकान है। चोर छत पर जीने में लगे जंगले को उखाड़कर दुकान में घुसे। गल्ले में रखे 25-30 हजार रुपये, केसर समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता रविवार सुबह चला। चोरी की सूचना पर व्यापारी भी मौके पर इकट्ठा हो गए।