शामली जनपद के कैराना में बार भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रामकुमार वशिष्ठ को अध्यक्ष पद, राजकुमार चौहान को महासचिव पद और विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासनिक, सहसचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ सदस्य और कनिष्ठ सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीएम, एसपी और न्यायिक अधिकारियों को मालाएऐं पहनकर और बुके भेटकर सम्मानित किया गया।