सावन में शिवभक्तों में गंगाजल लाने की होड़ तेज हो गई है। इसी आस्था के साथ झिंझाना क्षेत्र के गांव ढिंढाली निवासी छोटू और रचित 111 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने गांव की ओर बढ़ रहे हैं। भक्तों ने यह जल दूध की भारी-भरकम केन में भरकर कांधों पर उठाया है। यह सिर्फ जल नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और समर्पण का भार है। इनका कहना है कि यह जल गांव के मंदिर में भगवान शिव के अभिषेक के लिए ले जाया जा रहा है। रास्ते में लोग इनके संकल्प और श्रद्धा को देख नमन कर रहे हैं।