शामली में एक बीड़ी के बंडल को लेकर बवाल हो गया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली सी बात को लेकर 2 पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर तीन लोगों को थाने ले आई। फिलहाल तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।