शाहजहांपुर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। फिट भारत से ही हिट भारत का निर्माण होगा। युवाओं के उत्साह से अभिभूत होकर उन्होंने स्वयं नारे लगाते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया