फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जीएफ कॉलेज के मैदान पर हुआ महिला क्रिकेट मैच, आरके ट्रेंडिग टीम ने इजना क्लब को हराया

शाहजहांपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई की ओर से जीएफ कॉलेज के मैदान में महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें आरके ट्रेडिंग की टीम ने आठ विकेट से इजना क्लब को हरा दिया। विजेता टीम को सीतापुर के सांसद ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इज्ना क्लब की कप्तान ने टॉस जीतकर पारी की शुरुआत की। इजना क्लब की अंशिका ने 53 रन बनाए। उन्होंने सात चौके लगाए। बल्लेबाज एजेंल मिश्रा ने 17 रनों की पारी खेली। पूरी टीम ने 25 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरके ट्रेडिंग की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शिवा यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते 81 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। शाम में सीतापुर से आए सांसद राकेश राठौर ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देशहित में अनगिनत कार्यों को किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, पवन सिंह, पूर्व चेयरमैन रईस मियां, सुरेश चंद्र शुक्ला, कृष्ण विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। आभार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें