शाहजहांपुर के पुवायां में पति की मौत के बाद छह महीने से परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए दौड़ लगा रही महिला शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने रो पड़ी। इसके बाद अधिकारियों ने उसे चुप कराते हुए समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।