शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर में जर्जर सड़कों के हालात को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया। नगर आयुक्त से जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है और धीमी गति से हो रहा है। त्योहारों का सीजन है लेकिन नगर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बहादुरगंज पावर हाउस से मशीन में मार्केट गल्ला मंडी चूड़ी वाली गली बेहद जर्जर है। ठेकेदार एक सप्ताह के कार्य को एक माह में करते हैं। जिसका खामियाजा व्यापारियों और आम जनता को भुगताना पड़ता है। समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसी तरह से कई मुद्दे उठाए गए। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिला महामंत्री नाजिम खान, अतुल गुप्ता, शाहबाज खान, मोहम्मद रफी,आनंद सक्सेना, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।