फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर व कुरसंडा में लगेंगे टीवी, शैक्षिक वीडियो देखेंगे बच्चे

मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 06:09 PM IST

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर व पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरसंडा में स्कूल चलो अभियान के तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुस्तकों का वितरण किया। बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया और अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को उपहार भी भेंट किए। डीएम ने कहा कि नए शिक्षा सत्र में सभी लोग गांवों में घूमकर बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश कराए। डीएम ने आह्वान किया कि विद्यालयों को बहुत अच्छा बनाएंगे और विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूलों में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियों को कराया जाए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में कक्षाओं का भ्रमण करते हुए निर्देश दिए कि कक्षाओं में टाइल्स, खिड़कियों में जाली व रंगाई-पुताई और विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य एक महीने में पूर्ण कर लिया जाए। दोनों विद्यालयों में दो-दो टीवी लगाने के निर्देश दिए। जिससे बच्चों को डिजिटल माध्यम से भी शिक्षा मिल सकें। उनके साथ बीएसए दिव्या गुप्ता, जिला पंचायती राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें