फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, जुलूस निकाल उठाई मांग

पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षक अधिकारों के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को धरना देकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। जीआईसी के खेल मैदान में शिक्षक एकत्रित हुए। यहां प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों पर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध लगातार जारी रहेगा। अगर शिक्षक अब भी नहीं जागे और अपनी एकता व शक्ति का प्रदर्शन नहीं किया, तो आने वाले समय में उन्हें बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार सहना पड़ सकता है। जिला मंत्री देवेश बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, यशपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल प्रजापति, नवेन्दु मिश्रा, अवनीश कुमार, अश्विनी अवस्थी, आनंद गंगवार, संजय मिश्रा, विकास मिश्रा, राकेश रोशन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें