फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: रामनगर गुरुद्वारा में हुआ विशेष गुरमत समागम, संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा

शाहजहांपुर में गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर, रामनगर में श्री गुरु रामदास साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष गुरमत दीवान सजाए गए। कार्यक्रम में फूलों से सजाए गए गुरुग्रंथ साहिब के सामने संगत ने माथा टेककर आस्था व्यक्त की। बुधवार सुबह श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। दिल्ली से आए सिमरप्रीत सिंह के जत्थे ने गुरु रामदास साहिब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। जगजीत सिंह ने श्रीगुरु रामदास साहिब का जीवन परिचय कराया। इस बीच फूलों से सजी पालकी में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हुजूरी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संस्थाध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह, संरक्षक अवतार सिंह, मंजीत सिंह ने रागी जत्थे को सिरोपा भेंट किए। दोपहर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कचहरी में गुरमत दीवान सजाया गया। यहां भी बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर पालकी के समक्ष माथा टेका। इस मौके पर जुझार सिंह मोंगा, सीनियर मीत प्रधान करमजीत सिंह बग्गा, भूपेंद्र सिंह होरा,जसप्रीत सिंह, कोमल, मन्नी बग्गा, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें