फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur कांट में तीन दुकानों में चोरी होने से भड़के व्यापारी, सीओ को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में कुर्रिया कलां रोड पर रविवार रात तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों की चोरी के बाद भड़के आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ सदर शुभम वर्मा से मुलाकात की। उनसे घटना के खुलासे की मांग की। जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी कांट पहुंचे। व्यापारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद कांट थाने में सीओ सदर का घेराव कर पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने बताया कि तीन दुकानों से लाखों रुपये का मामल चोरी हो गया। करीब 30 मिनट चली वार्ता के बाद सीओ ने एक सप्ताह में घटना के खुलासे व बाल बरामदगी का आश्वासन दिया। उन्होंने लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई और बाजार में नियमित पिकेट ड्यूटी लगाने का भरोसा दिया। इस मौके पर अजय मोहन शुक्ला समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें