शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित रामजानकी मंदिर में शुक्रवार को विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू धर्म अपनाने वाली युवती का विवाह कराया गया। इस दौरान नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची पहुंचीं। साध्वी प्राची ने कहा कि आधुनिक युग में बच्चियां पढ़ी-लिखी होने लगी है। हिंदू धर्म में सात फेरों का बंधन, सात जन्मों का साथ है। उन्होंने कहा कि जो बेटियां लव जिहाद के चंगुल में फंसी हैं, उनको थोड़े दिन में अहसास हो जाता है।