फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में विश्व शांति व स्वच्छ पर्यावरण के संदेश देने के लिए होगी मिनी मैराथन

शाहजहांपुर में विश्व शांति एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश प्रसारित करने के लिए रोटरी क्लब की ओर से 15 दिसंबर रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर क्लब के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि मिनी मैराथन सुबह 6:30 बजे जीएफ कॉलेज के मैदान से प्रारंभ होकर एसपी के बंगले से एमजी रोड से होते हुए पुनः इस मैदान पर समाप्त होगी। इसकी दूरी लगभग ढाई से तीन किलोमीटर होगी। बताया कि मिनी मैराथन में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के साथ समय समय पर जागरुकता कार्यक्रम करना भी है जिससे समाज में हर जगह शांति एवं सौहार्द बना रहे। इस मैराथन के द्वारा एक महत्त्वपूर्ण संदेश पूरे विश्व के रोटरी संस्थाओं पर जाएगा व इससे विश्व में शांति के लिए जागरुकता जरूर पैदा होगी यही हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें