फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाई गई आंवला नवमी, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

शाहजहांपुर में परिवार की सुख समृद्धि के लिए आंवला नवमी पर सोमवार को महिलाओं ने आंवला के पेड़ की परिक्रमा लगाकर पूजा-अर्चना की। पेड़ के नीचे घर से बनाकर लाए गए प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद उसी प्रसाद से अपना व्रत खोला। कार्तिक माह की नवमी आंवला नवमी के रूप में मनाई गई। शहर के इंदिरा नगर स्थित ऋषि आश्रम में लगे आंवला पेड़ के नीचे सामूहिक रूप से महिलाएं पूजा-अर्चना को उमड़ी। महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन, वृक्ष परिक्रमा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक संपन्न किए गए। इस दौरान महिलाओं ने आंवला वृक्ष की 108 बार परिक्रमा लगाकर पूजा की। महिलाओं द्वारा घर से बनाकर लाई गई भोजन सामग्री को सामूहिक रूप से बैठकर ग्रहण किया गया। इसके अलावा भी जगह जगह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी पर को आंवला नवमी मनाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें