फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में शस्त्र पूजन कर मनाया गया विजयदशमी पर्व

Sat, 12 Oct 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में विजयदशमी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिंदूवादी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर शस्त्रों का पूजन किया गया। शहर के इंदिरानगर कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। परिषद के क्षेत्र गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना ने कहा कि वर्तमान की परिस्थिति को ध्यान में हिंदू समाज का एकजुट होना तो जरूरी है। ओजस्विनी की आद्या कृष्ण ने कहा कि सबसे अच्छा तरीका बहन-बेटियों को धर्मशास्त्रों के साथ ही शस्त्रों का प्रशिक्षण दिलवाना है। परिषद संरक्षक अनंगपाल और सेवानिवृत सूबेदार मेजर रामलखन सिंह ने विजयदशमी की बधाई दी। महानगर अध्यक्ष उपेश रावत, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह चंदेल, अंकित कश्यप, हर्षित सिंह, शशि सक्सेना, आकांक्षा सिंह, गुड्डी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें