यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के दूसरे चरण की लिखित परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां पर अभ्यर्थियों ने पहले अपना सीटिंग प्लान को देखा। इसके बाद केंद्र में प्रवेश किया। प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मियों व शिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों की जामा तलाशी ली गई।