फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक... पुलिस से हुई नोकझोंक

शाहजहांपुर में विभिन्न संगठनों से जुड़े शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सड़क पर उतर आए। पहले खिरनीबाग जीआईसी मैदान पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, फिर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शिक्षक नेताओं से नोकझोंक भी हुई। परिषदीय विद्यालयों में उपयोग होने वाले 12 रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन करने के साथ ही शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हाजिरी भी ऑनलाइन लगाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक संघ इस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को जनपदीय शिक्षक एवं संविदा शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के बैनर तले सभी संघ से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में जीआईसी खेल मैदान पर एकत्रित हुए। यहां काली पट्टी बांधकर महानिदेशक शिक्षा बेसिक, उनकी ओर से जारी ऑनलाइन हाजिरी व रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन आदेश के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि अभी केवल काली पट्टी बांधी है। इसके माध्यम से शासन व प्रशासन को संदेश दिया गया है कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें