फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में मुहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, गमगीन माहौल में किए गए दफन

शाहजहांपुर में पैगम्बर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। दस मुहर्रम पर बुधवार को ताजिये गमगीन माहौल में दफन किए गए। नौ मुहर्रम को ताजियों को घरों के बाहर दीदार के लिए रखा गया था। लोगों ने रातभर जागकर इबादत की। बुधवार सुबह मातम के बीच ताजिये को उठाया गया। छोटे ताजियों को विभिन्न मार्गों से जुलूस के रूप में चमकनी करबला और गदियाना स्थित करबला में ले जाए गए, जहां ताजियों को दफन किया गया। दिलाजाक इमामबाड़े से निकले ताजिया को देखने को लोगों की भीड़ उमड़ी। मातम के बीच उठे ताजिये के दीदार करने के लिए लोग उमड़ पड़े। ताजियों का जुलूस निगोही रोड होते हुए देर रात गदियाना करबला में पहुंचेगा। जलालनगर से ताजियों का जुलूस निकाला। जगह-जगह पर लंगर किया गया। इस दौरान पुलिस अलर्ट पर रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें