शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में गांव जनयुरी निवासी हीरालाल वर्मा के 13 वर्षीय पुत्र विवेक का शव बृहस्पतिवार शाम गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। गले में प्लास्टिक की पतली डोरी बंधी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। डेढ़ घंटे के बाद एसपी देहात के समझाने पर लोग शांत हुए। एसपी देहात और पूर्व विधायक रोशन लाल के बीच हुई वार्ता के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।