शाहजहांपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अभिनंदन सिंह ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी छात्रों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य एमके गुप्ता ने पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में हो रही गतिविधियों और नवाचारों की जानकारी दी। छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न प्रोजेक्ट कार्यों के संबंध में अवगत कराया। इनमें मृदा परीक्षण प्रमुख रहा। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों का अनुशासन और परेड देखते ही बन रही थी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।