शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर जगह-जगह भंडारे कराए गए। इसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों ने सब्जी-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही कई जगह शरबत वितरण हुआ। इसको पीकर लोगों ने गर्मी में राहत महसूस की। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर सुमित वर्मा और उनके सहयोगियों ने सब्जी-पूड़ी का भंडारा कराया, तो कचहरी रोड पर अन्नू, कपिल, अनुज आदि ने भंडारे में छोले-चावल का वितरण किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाहर बजरंगबली के भक्तों ने शरबत वितरण किया। इसी तरह से अन्य स्थानों पर शरबत वितरण और भंडारा कराया गया। हनुमत धाम पर खासी भीड़ रही।