फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बलिदानी अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी कर किया नमन

शाहजहांपुर में काकोरी एक्शन के नायकों के बलिदान दिवस पर एमनजई जलालनगर स्थित अमर बलिदानी अशफाक उल्ला खां की मजार पर मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश एस. ने शहीद की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की। इनके साथ ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और शहीद के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने भी मजार पर चादरपोशी कर अमर बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। इस बीच तनवीर खां ने शहीद अशफाक उल्ला खां के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुशायरा व कवि सम्मेलन में रचनाकरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर अमर शहीद को याद कर उनके शौर्य का बयान किया। वहीं, टाउनहाल स्थित शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। खिरनीबाग स्थित पं. रामप्रसाद बिस्मिल पार्क, शहीद उद्यान में भी शहीदों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें