फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में अकीदत से मनाया हजरत मीर मेहमान शाह का सालाना उर्स

शाहजहांपुर के मोहल्ला मेहमान शाह में तीन रोजा सालाना उर्स का समापन हो गया। सोमवार को कुल शरीफ में अमन चैन की दुआ की गई। सोमवार को खादिम खालिद खां बब्बू की निगरानी में कुल शरीफ की महफिल का आगाज तिलावत ए कुरआन से किया। उन्होंने बुजुर्गों की करामात पर रोशनी डाली। इस दौरान किश्वर अली दानाई ने नात व मनकबत पेश की। सुबह दस बजे कुल शरीफ में कुरआन की आयतें पढ़कर कर साहिब ए उर्स को ईसाल ए सवाब करते हुए खादिम खालिद खां बब्बू ने कौम व मिल्लत की तरक्की, खुशहाली, अमनो अमान के लिए दुआ की। इसके बाद शादाब ने सूफियाना कलाम सुनाकर जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुल के बाद लोगों में लंगर का वितरण किया। इससे पहले नज्र व फातेहा ख्वानी हुई। वहीं जायरीन ने मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी की। महफिल में शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, हाफिज हसीन, मौलाना अब्दुल वकील, मेंहदी हसन खां, फरीद अली खां, जमीर खां, नौशे खां, वारिस खां, शकील खां, ताहिर खां, हसीन, नफीस खां, निराले खां आदि अकीदतमंद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें