फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तृतीय सोपान जांच शिविर... स्काउट-गाइड को बताए गए गांठ बांधने के तरीके

शाहजहांपुर में भारत स्काउट गाइड के तृतीय सोपान जांच शिविर में बुधवार को गांठ बंधन के तरीके बताए गए। स्काउट-गाइड को सेवा भाव की विभिन्न जानकारियां दी गईं। रोटी गोदाम स्कूल परिसर में स्काउट-गाइड ने प्रतिज्ञा की। झंडा गीत के बाद उन्हें गांठे बंधन का प्रयोग करते हुए गैजेट बनाने का तरीका सिखाया। स्काउट गाइड ने प्रतिज्ञा भी की। प्रत्येक टोली ने चार्ट भी बनाए। स्काउट की शेर टोली व गुलहड़ टोली ने मीनारें बनाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने पुल निर्माण की तैयारी की। जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने बताया कि जांच शिविर में सिंधौली, भावलखेड़ा, ददरौल, कांट, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, तिलहन नगर व ग्रामीण की स्काउट गाइड की टीमें शामिल हो रही है। उन्हें स्काउट-गाइड इतिहास आदि विषयों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें