शाहजहांपुर में सोमवार को श्री साईं महापालकी धूमधाम से निकाली गई। काली का अखाड़ा और देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सीता की मठिया से शुरू हुई शोभायात्रा घंटाघर, सदर बाजार, बाबा विश्वनाथ मंदिर, लाल इमली चौराहा होते हुए कटिया टोला स्थित श्री साईं मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्री राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। डांडिया नृत्य और भगवा बैंड ने धूम मचाई। श्रद्धालुओं ने कई जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री साईं संस्थान महाराष्ट्र से आए पुजारी दिगंबर कुलकर्णी, शेखर कुलकर्णी ने पूजन किया। शोभायात्रा में अरुण पांडेय, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता, ध्रुव पांडेय, सुरेंद्र सेठी, आशीष शुक्ला मौजूद रहे। सोमवार सुबह 10 बजे आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती स्थित श्री गुरु साईं मंदिर पर भंडारा होगा।