फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में रोजगार सेवकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

शाहजहांपुर में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। सुबह दस बजे रोजगार सेवक प्रसाद भवन के पास एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सम्मानजनक मानदेय, प्रत्येक माह समय से मानदेय के लिए अलग से बजट की व्यवस्था कराने की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश शास्त्री ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के हित के लिए चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की थी। उसे लागू कर राहत दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में पिंटू यादव, अंकित सिंह, मनोज वर्मा, कुलदीप सागर, रविंद्र पाल, आदर्श कुमार, राजेश वर्मा, नौशाद अली, आरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश शास्त्री, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें