शाहजहांपुर में श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कचहरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संगत ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत ने पालकी के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शनिवार को सरदार अवतार सिंह के पववार की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ के भोग पड़े। हुजूरी रागी बेअंत सिंह,जसपाल सिंह, सदजाप सिंह ने शबद गायन किए। दोपहर में गुरुद्वारा नानकसर ठाठ पंजाब से आए बाबा मंजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की उपमा में गुरवाणी के शबद गायन किए। इस बीच फूलों से सजाई गई श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेका। संस्था की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा,महासचिव हरभजन सिंह दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, जगजीत सिंह ने सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। संगत ने लंगर का आनंद लिया। कार्यक्रम में मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, मनमीत सिंह, राजेंद्र कौर, रानी ढींगरा, कीरत माटा, जैस्मिन कौर, अरविंदर कौर, मनमोहन कौर, मनदीप कौर, जितेंद सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।