शाहजहांपुर में महाकुंभ पर संगम के जल से स्नान करने से जिला कारागार के बंदी भी अछूते नहीं रहेंगे। बंदियों को स्नान कराने के लिए 15 लीटर जल प्रयागराज के संगम तट से मंगाया गया है। 21 फरवरी को शुभ मुहूर्त पर बंदियों को स्नान कराया जाएगा। शुभ मुहूर्त को देखते हुए कारागार में कुंड को बनवाया है। इसमें पानी की आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। उसी जल में घड़े में रखे गए संगम के पवित्र जल को शामिल किया जाएगा। कुंड में वैदिक रीति रिवाज एवं मंत्र उच्चारण के साथ संगम के पवित्र जल को प्रवाहित कर बंदियों को स्नान कराया जाएगा। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि पवित्र जल के आने की सूचना से बंदियों में खुशी है। बैरक में पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन भी कराया जा रहा।