फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नए साल के जश्न पर पुलिस बल अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी

शाहजहांपुर में नए साल के जश्न पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में पुलिस की तैनाती की गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में शांति व कानून-व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस का प्रबंध किया है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग अभियान व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें