फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता... शानदार प्रदर्शन कर बरेली और पीलीभीत की टीमों ने जीते मैच

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान पर 73वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष वर्ष-2025 का शुभारंभ हो गया। पहले दिन बरेली व पीलीभीत ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की है। सोमवार सुबह दस बजे एसपी राजेश द्विवेदी ने फुटबाल खेलकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि खेल न केवल तनाव मुक्त जीवन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के विकास में भी सहायक होते हैं। इसके बाद पुरूष वर्ग का उद्घाटन मैच जनपद मुरादाबाद और जनपद बरेली की बीच खेला गया। बरेली की टीम ने 5-2 से मैच जीता। बरेली टीम की ओर से अक्षय व प्रांजल ने दो-दो गोल व गौरव ने एक गोल किया। मुरादाबाद की टीम के संदीप ने दो गोल किए। दूसरा मैच जनपद पीलीभीत व जनपद बदायूं के बीच खेला गया। पीलीभीत ने 2-0 से मैच जीता। पीलीभीत टीम से कपिल ने दो गोल किए। तीसरा मैच महिला वर्ग में जनपद पीलीभीत व जनपद बदायूं के मध्य खेला गया। गोल नहीं होने पर मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया। पीलीभीत की टीम ने 2-0 से मुकाबला जीता। सोनिया व शिवानी ने एक-एक गोल किया। फुटबाल प्रतियोगिता में बरेली जोन बरेली की छह टीमों ने प्रतिभाग किया है। इनमें जनपद संभल, अमरोहा, बिजनौर किन्ही कारणों से प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें