फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों के एलान पर प्रशासन रहा चौकन्ना, गांव में ही रोका

शाहजहांपुर में पिछले 15 दिन से धरने पर बैठे किसानों के सोमवार को बड़े प्रदर्शन की घोषणा पर प्रशासन चौंकन्ना नजर आया। ट्रैक्टर ट्रॉली से पशुओं को लेकर आ रहे किसानों को गांव में ही रोक दिया गया। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने सोमवार को खिरनी बाग जीआईसी क्रीड़ा मैदान में अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि उन्हें छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाए। किसानों को चीनी मिलें समय पर गन्ना भुगतान करें। किसान इन मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से खिरनी बाग रामलीला मैदान में धरना दे रहे थे। सोमवार को उन्होंने पालतू जानवरों के साथ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। किसान पशुओं को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर गांव से निकले लेकिन उनको पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद किसान खिरनीबाग जीआईसी क्रीड़ा मैदान में एकत्र हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस व्यवस्था मजबूत कर दी। किसानों को धरना प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें