फखरे–हिंदुस्तान फाउंडेशन लखनऊ की शाहजहांपुर यूनिट की तरफ वरिष्ठ शायर साजिद खैराबादी के सम्मान में "जश्ने साजिद खैराबादी" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साजिद खैराबादी को उनके उर्दू साहित्य से जुड़े कार्यों के लिए दिल शाहजहांपुरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जलालनगर स्थित हॉल मुशायरा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के फारसी विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर इराक रजा जैदी दिल्ली ने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्लाह खां, जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर गुलाम अहमद कादरी और डॉ.मंसूर सिद्दीकी ने विचार रखे। संयोजक सैय्यद शारिक अक्स, वरिष्ठ शायर असगर यासर, हमीद खिजर आदि ने शायरी सुनाई।