शाहजहांपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के उपलक्ष में दूसरे दिन शनिवार को जिला खेल विभाग की ओर से डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, एसबीएस इंटर कॉलेज तिलहर, कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग, सुदामा प्रसाद विद्यास्थली समेत दस स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए। टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के अध्यक्ष केसी मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।