शाहजहांपुर में तापमान में गिरावट होने के चलते कड़ाके की सर्दी से सोमवार को सुबह से लोग परेशान रहे। धुंध व कोहरा भी छाया रहा। इसके चलते गलन बरकरार रही। सोमवार को सुबह से धूप नहीं निकली और शीतलहर के असर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। हाईवे पर कोहरे व धुंध के कारण लोग वाहनों की हेड लाइट जलाकर चले। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता 300 मीटर रह गई। पूर्वी हवा चलती रही है।