फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: शाहजहांपुर में मंत्री संग सैकड़ों लोगों ने किए योगासन, जीएफ कॉलेज मैदान में हुआ कार्यक्रम

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीएफ कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5:45 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने महर्षि पतंजलि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद योग विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन कराए। उन्होंने अनुलोम-विलोम सहित कई योगाभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी। मंत्री ने सभी से योग को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मनीष कुमार, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सांसद अरुण सागर, एसपी सौरभ दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें