फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद लगा एक किमी लंबा जाम, एक घंटे फंसे रहे वाहन

शाहजहांपुर में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर में करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। स्कूली बच्चों की वैन व ई-रिक्शे जाम में फंसे रहे। एक घंटे तक लोग जाम में फंसने से लोग गर्मी में पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर करीब एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद अंटा चौराहा से बीएसए कार्यालय तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में कारें, ई-रिक्शे, बाइक आदि फंसने से लोग परेशान रहे। होमगार्ड जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन एक घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें